फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का लिया संकल्प

विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी03-हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संविधान के प्रति निष्ठा रखने क
विज्ञापन
जींद। कानूनी सेवा दिवस पर हिंदू कन्या महाविद्यालय में लीगल लिटरेसी सेल की ओर से सप्ताहव्यापी उत्सव के तहत कानूनी जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने कानून के प्रति जागरूक रहने व समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन संयोजिका डॉ. पिंकी के नेतृत्व में किया गया। विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को संविधान के प्रति निष्ठा रखने, अपने कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने में हरसंभव सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। कानून की जानकारी होने से व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति सजग बनता है और दूसरों को भी न्याय दिलाने में सहयोग कर सकता है। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें