फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धरने पर कर्मी...25 प्वाइंटों पर लगे कूड़े के ढेर, सफाई कर्मी नहीं होने दे रहे उठान

विज्ञापन
07जेएनडी27-पटियाला चौक के पास उठान नहीं होने सड़क के बीच तक पहुंचा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
जींद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने शहर की सफाई व्यवस्था को ठप कर दिया है। शहर में करीब 25 प्रमुख कूड़ा प्वाइंटों पर 800 टन कूड़ा जमा हो चुका है। कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं और सड़कों तक फैलने लगा है।
विज्ञापन


हालात ऐसे बन गए हैं कि शहर के प्रमुख बाजार, पॉश कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर बदबू और गंदगी से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।

नगर परिषद अधिकारियों के लिए कूड़ा उठान अब गले की फांस बन चुका है। 180 सफाई कर्मी हड़ताल पर बैठै हैं और कूड़े का उठान नहीं होने दे रहे। इसके लिए दिन और रात में अलग-अलग टीमों के रूप में करीब 100 कर्मचारियों को विभिन्न कूड़ा प्वाइंटों पर तैनात किया गया है।

हर प्वाइंट पर दो-दो कर्मचारी दिन और दो-दो कर्मचारी रात के समय निगरानी कर रहे हैं ताकि नगर परिषद की ओर से कूड़ा उठाने की कोई कोशिश न हो सके।

धरनारत कर्मचारियों ने अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं जिनमें यदि कहीं नगर परिषद या प्रशासन की ओर से कूड़ा उठाने के लिए वाहन या कर्मचारी पहुंचते हैं तो तुरंत सूचना साझा कर दी जाती है। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचकर कूड़ा उठान रुकवा देते हैं।
विज्ञापन


बरसात और तेज धूप के बीच कूड़े से उठ रही दुर्गंध

शहर के पटियाला चौक, सफीदों रोड, सब्जी मंडी, बस स्टैंड क्षेत्र और कई पॉश कॉलोनियों में कूड़े के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई जगहों पर कूड़ा सड़कों तक फैल गया है। इससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बरसात और तेज धूप के बीच कूड़े से उठ रही दुर्गंध ने आसपास के लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। अर्बन इस्टेट निवासी बिजेंद्र नायडू, अजय मलिक, दिनेश शर्मा का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो हालात और गंभीर हो सकते हैं और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाएगा।

बाक्स

वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन धरने पर बैठे कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं दे रहे। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर भी स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। सफाई व्यवस्था को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि शहर के लोगों को राहत मिल सके। -ऋषिकेश चौधरी ईओ नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें