फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाका हुड्डा मार्केट बना डंपिंग यार्ड : सिंगला

विज्ञापन
25जेएनडी39-हुड्डा मार्किट में लगे कूडे के ढेर को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए व्यापारी। संवाद - फोटो : घटना की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। हुड्डा मार्केट में लगे कूड़े के ढेरों से आहत हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कैलाश सिंगला समेत अन्य दुकानदारों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि यहां के हालात लगाार खराब होते जा रहे हैं। कैलाश सिंगला ने कहा कि शहर का रिहायशी इलाका हुड्डा मार्केट में जहां कभी साथ सुथरा वातावरण था। वहां नप के अधिकारियों की लापरवाही के चलते गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। रिहायशी इलाका डंपिंग यार्ड बन चुका है। शहर में जगह-जगह गंदगी, कूड़ा-कर्कट के ढेर लगे हैं। उन्होंने प्रशासन से नरवाना शहर वासियों की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है। इस अवसर पर व्यापारी वर्ग से रमेश गर्ग, अर्जुन गोयल, कृष्ण गर्ग, डॉक्टर सतीश मित्तल, यशपाल गर्ग, नरेश, विजय गर्ग, विनोद गर्ग, गौतम गर्ग, लविश शर्मा, दीपक सिंगला, पवन मित्तल, मोहित मित्तल मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन

25जेएनडी39-हुड्डा मार्किट में लगे कूडे के ढेर को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें