फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण जाट कौम का अधिकार, समाज आगे आए : दहिया

विज्ञापन
27जेएनडी12: हैबतपुर गांव में जाट आरक्षण की मांग को लेकर आयोजित बैठक को संबो​धित करते हुए वक्ता।
विज्ञापन
जींद। जाट आरक्षण की मांग को लेकर हैबतपुर ग्राम सचिवालय में मंगलवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व जाट सेवा संघ की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण जाट कौम का अधिकार है।
विज्ञापन

जाट समाज को ओबीसी में आरक्षण दिया जाना चाहिए। इस बैठक की अध्यक्षता जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष कैप्टन रामकरण दलाल ने की।
प्रताप दहिया ने कहा कि जाट कौम को आरक्षण का अधिकार है। इसके लिए दो दशक से संघर्ष किया जा रहा है। 2014 में ओबीसी में शामिल करने की बजाय एक नई कैटेगरी एसबीसी बना करके आरक्षण दिया गया जो एक साल बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसे खारिज कर दिया गया।
उन्होने मांग की कि जाट समाज को ओबीसी में शामिल कर आरक्षण दिया जाए। जाट सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष गंगाराम श्योराण ने कहा कि 2017 में चौधरी छोटूराम धाम की स्थापना की थी। इसका निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटेटिव एग्जाम, स्किल डिवलप्मेंट, सर्व धर्म विश्व जाट एकता केंद्र, विश्व स्तरीय व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान बनेंगे। बैठक में आह्वान किया गया कि चौधरी छोटूराम धाम में समाज का हर व्यक्ति योगदान दे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया तथा गंगाराम श्योराण ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश कंडेला, बलवान छापड़ा, रमेश दालमवाला, दीपक रूपगढ़, दलेल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें