फोटो 27जेएनडी33-विद्यार्थी कपिल कुमार को सम्मानित करते हुए कुलपति डॉ. रामपाल सैनी। स्रोत प्रशास
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के पूर्व विद्यार्थी कपिल कुमार का शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय समीक्षित वैज्ञानिक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. (डॉ.) रामपाल सैनी ने कपिल कुमार को बधाई दी है।
कपिल कुमार के शोध पत्र का शीर्षक नारंगी प्रकाश उत्सर्जन अनुप्रयोगों के लिए समैरियम-आयन-सक्रिय स्ट्रोंटियम-लिथियम-बोरोसिलिकेट ग्लास के संरचनात्मक, तापीय और प्रकाशीय गुणों का व्यापक अध्ययन है। इसमें समैरियम आयनों से सक्रिय स्ट्रॉन्शियम-लिथियम-बोरोसिलिकेट कांच के संरचनात्मक, तापीय और प्रकाशीय गुणों का अध्ययन किया गया है।
शोध में कांच की तापीय स्थिरता और नारंगी प्रकाश उत्सर्जन की विशेषताओं का भी विश्लेषण किया गया है। शोध के निष्कर्ष भविष्य में प्रकाश उत्सर्जक सामग्रियों, ठोस-अवस्था प्रकाश व्यवस्था और प्रकाशीय तकनीकों के विकास में उपयोगी हो सकते हैं। यह शोध कार्य भौतिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. निशा देउपा और शोधार्थी ईशा के मार्गदर्शन में किया गया।
कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों की शोध उपलब्धियां विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुसंधान संस्कृति को मजबूत करती हैं। ऐसी उपलब्धियों से अन्य विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों को उच्च स्तरीय अनुसंधान के लिए प्रेरणा मिलती है। भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. आनंद कुमार ने भी कपिल कुमार को बधाई दी।