फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उठान नहीं बढ़ाने की शिकायत पर लगी फटकार

Sun, 28 Apr 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खरीद एजेंसी व उठान के ठेकेदारों के डीसी के निर्देशों की अवहेलना करना शनिवार को भारी पड़ गया। मंडी में गेहूं की आवक ज्यादा व उठान कम होने से परेशान आढ़ती शनिवार को डीसी कार्यालय में खरीद एजेंसियों व उठान के ठेकेदार के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे। इससे पहले डीसी ने खुद मंडियों का दौरान कर उठान की गति बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इन निर्देशों को गंभीरता से नहीं लेने पर शनिवार को डीसी ने लताड़ लगाई।
विज्ञापन


आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश गोस्वामी के नेतृत्व में मंडी के आढ़तियों ने डीसी से मुलाकात कर शिकायत दी। इस शिकायत को डीसी ने गंभीरता से लिया और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों व उठान के ठेकेदारों को मौके पर बुलाकर लताड़ लगाई। इसके बाद डीसी ने मंडी में गेहूं की भीड़ से छुटकारा आढ़तियों व किसानों को दिलवाने के लिए मंडी से प्रतिदिन 1 लाख कट्टे उठाने का लक्ष्य दिया। डीसी ने निर्देश दिए कि वह खुद मंडी में जाकर उठान के कार्य की जांच करेंगे। अगर उठान कम मिला तो वह कार्रवाई करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रमेश सांगवान, महाबीर जागलान, प्रवक्ता संदीप मोर, ललित ढांडा मौजूद रहे।

मौसम खराब होने से गेहूं भीगने का बना डर

पिछले कई दिनों से मौसम खराब होने के कारण आढ़तियों को गेहूं भीगने का डर बना हुआ है। जब तक दुकानों से उठान नहीं होता तो खरीद एजेंसियां गेहूं को आढ़तियों के जिम्मे लगाती हैं। इससे गेहूं भीगने पर आढ़तियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। सरकार के निर्देशों के अनुसार खरीद के 72 घंटे में उठान कर किसान को पेमेंट देने के निर्देश हैं, लेकिन दस दिन तक उठान ही नहीं हो रहा तो किसान को पेमेंट कहां से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें