जींद। शहर की एक कालोनी में घर में घुसकर एक किशोरी से दुष्कर्म करने पर महिला थाना पुलिस ने जुलाना के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में जींद शहर की एक कालोनी निवासी एक महिला ने बताया कि उनकी जुलाना निवासी पवन के परिवार के साथ जान-पहचान है। इस कारण उसका घर आना-जाना लगा रहता था। एक दिन आरोपी पवन ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। 25 फरवरी को बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच पवन उसके घर में घुस गया। उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद