फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्टेशन के तीन व चार नंबर प्लेटफार्म के नवीनीकरण का काम शुरू

विज्ञापन
20जेएनडी04-रेलवे स्टेशन पर तीन और चार प्लेटफार्म पर चल रहा नवीनीकरण का कार्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी अब जल्द खत्म होने वाली है। प्लेटफॉर्म नंबर तीन और चार के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है। यह कार्य 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्टेशन के चारों प्लेटफार्म का नवीनीकरण किया जा रहा है। अब तक एक और दो प्लेटफार्म का नवीनीकरण का काम पूरा हो चुका है। प्लेटफाॅर्म और शेड के निर्माण पर लगभग आठ करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि सभी प्लेटफार्म पर शेड लगाए जा चुके हैं।
प्लेटफॉर्म तीन और चार के नवीनीकरण की शुरुआत कर दी गई है। इसके बाद अन्य प्लेटफार्मों पर भी तेजी से कार्य किया जाएगा। प्लेटफार्मों की ऊंचाई और सतह सही न होने के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में काफी दिक्कत होती थी। लंबे समय से प्लेटफॉर्म की स्थिति खराब थी जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन

अब नवीनीकरण के बाद स्टेशन की तस्वीर बदलेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक हो सकेगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह परेशानी और अधिक बढ़ जाती थी। इन समस्याओं को देखते हुए प्लेटफार्मों को मानक ऊंचाई के अनुसार बनाया जा रहा है ताकि ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच का अंतर कम किया जा सके।
नवीनीकरण कार्य के तहत प्लेटफार्मों की फर्श को मजबूत और समतल बनाया जाएगा। इसके अलावा नई टाइल्स लगाई जाएंगी और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, शेड और प्रकाश व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन से करीब चार हजार से अधिक यात्री रोजाना आवागमन करते हैं। ए ग्रेड श्रेणी में शामिल जींद स्टेशन को हाईटेक बनाने के उद्देश्य से अगस्त 2023 को पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से यहां करीब 25 करोड़ से ज्यादा की राशि से आधुनिकीकरण किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
स्टेशन पर तीन और चार प्लेटफार्म के नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया। इससे 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
-अनुभव चिलाना, ठेकेदार, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें