जींद। पिछले एक सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों से पूरी तरह राहत मिली है। शुक्रवार को आई 668 की रिपोर्ट में से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना को मात देने के लिए लगातार वैक्सीनेशन अभियान चला रही है, ताकि लोगों के शरीर को मजबूती मिल सके।
शुक्रवार को जिलेभर में चले वैक्सीनेशन अभियान के दौरान 7343 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 5356 को प्रथम तो 1987 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी। इसके अलावा इनमें 18 से 44 आयु वर्ग में 4137 को प्रथम तो 242 को दूसरी व 60 आयु वर्ग में 888 को प्रथम तो 954 को दूसरी डोज लगी। अब तक जिले में 261768 लोगों को प्रथम व 46869 को दूसरी डोज लग चुकी है। अभी तक कुल 308637 कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।