फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 491 लोगों की मिली रिपोर्ट, सिर्फ दो पाए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण के केस बहुत कम हो गए हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 491 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से दो ही लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। ठीक होने पर 21 लोगों को डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी। जिले में अब केवल 38 एक्टिव केस रह गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि रविवार को संक्रमण की दर 0.41 प्रतिशत रही। 491 लोगों की रिपोर्ट में से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले के 24310 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 23722 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 550 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में अब 38 एक्टिव केस बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 443776 लोगों के सैंपल ले चुका है। रविवार को भी 56 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें