08जेएनडी05: कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार के ब्रोशर का विमोचन करते हुए प्राचार्य व अन्य स्टॉफ। स्
- फोटो : shiv tripathi
जींद। एसएसएसएसबी राजकीय महाविद्यालय में आगामी राष्ट्रीय सेमिनारों के ब्रोशर का विमोचन किया गया। प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने सेमिनारों के विषय और उद्देश्य की जानकारी दी। महाविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को समकालीन शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्रों से जोड़ने के लिए इन सेमिनारों का आयोजन किया जा रहा है। शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से पांच नवंबर को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित होगा। इसका विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के युग में शारीरिक शिक्षा एवं खेलों की पुनर्कल्पना, समग्र, समावेशी एवं बहुविषयक विकास की ओर रखा गया है। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में शारीरिक शिक्षा और खेलों की बदलती भूमिका, समग्र विकास, समावेशी शिक्षा और बहुविषयक दृष्टिकोण पर विशेषज्ञ विचार रखेंगे। संवाद