फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समय रहते कनेक्शन नियमित कराएं, नहीं तो कटेगा कनेक्शन और लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
14जेएनडी07: शहर की एक कालोनी में लोगों को कनेक्शन वैध करवाने के लिए जागरूक करते हुए जनस्वास्थ्य
विज्ञापन
जींद। शहर में पेयजल और सीवरेज के सभी कनेक्शनों को नियमित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा में कनेक्शन नियमित नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाने के साथ कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा ने अभियान का निरीक्षण करते हुए बताया कि जींद शहर में करीब 39088 घर हैं, जबकि विभाग की विश्वास साइट पर अभी तक केवल 18,459 पेयजल कनेक्शन ही नियमित दर्ज हैं।
मुख्यालय ने 31 मार्च 2027 तक 10500 पेयजल कनेक्शन नियमित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत जुलाई से सितंबर तक तीन हजार, अक्तूबर से दिसंबर तक 3500 और जनवरी से मार्च तक 4 हजार कनेक्शन नियमित किए जाएंगे। सीवरेज कनेक्शनों को नियमित करने का लक्ष्य भी रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए मुनादी करवाई जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे समय रहते अपने पेयजल और सीवरेज कनेक्शन नियमित कराएं। निर्धारित अवधि के बाद कनेक्शन नियमित नहीं कराने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पांचों शहरों में चल रहा अभियान
जींद, जुलाना, सफीदों, उचाना और नरवाना में जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को पेयजल संरक्षण, कनेक्शन नियमित कराने और पेयजल व सीवरेज के बिल समय पर जमा कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान संबंधित उपमंडल अभियंताओं ने भी अभियान का निरीक्षण किया। -डॉ. रणधीर मताना, जिला सलाहकार जन स्वास्थ्य विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें