फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित जांच ही बेहतर स्वास्थ्य का आधार है : सुरेंद्र पातलान

विज्ञापन
08जेएनडी31-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में अध्यापक प्रदीप जागलान एमपीए - फोटो : बेतवा का बढ़ा जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिविर की शुरुआत विद्यालय के गणित अध्यापक सुनील कुमार ने स्वयं जांच करवाकर की। इस दौरान सभी शिक्षकों के हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की जांच की गई। कार्यक्रम के संयोजक अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि ऐसे शिविरों से शिक्षक और छात्र दोनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान ने कहा कि नियमित जांच ही बेहतर स्वास्थ्य का आधार है और शिक्षकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। एमपीएचडब्ल्यू प्रदीप भारद्वाज ने विद्यार्थियों को डेंगू के लक्षण, बचाव के उपाय और साफ.-सफ ाई के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें