फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 400 मीटर दौड़ में रीना प्रथम, सरिती ने जीती मटका दौड़

विज्ञापन
24जेएनडी10, हिंदू कन्या महाविद्यालय में एथलीट मीट में 100 मीटर दौड़ में दम दिखाती ​खिलाड़ी। सं - फोटो : बलईगांव में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा।
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इस दौरान 400 मीटर दौड़ और मटका दौड़ प्रतियोगिता हुई कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। खेल विभाग की प्रभारी नीलम ने वार्षिक खेल रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की उपलब्धियों का विवरण रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने शिरकत की। कॉलेज परिसर में कुलपति ने पौधारोपण कर खेल और हरियाली का संदेश दिया। कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं और टीम वर्क व नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।
वहीं कुलपति का स्वागत महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान डॉ. अंशुल सिंगला, प्राचार्या डॉ. पूनम मोर और कार्यकारिणी सदस्यों ने किया।प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने संबोधन में कहा कि खेल छात्राओं में दृढ़ता, अनुशासन और विजेता भावना का संचार करते हैं। इससे पूर्व एनसीसी एवं खेल छात्राओं ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया और खेल भावना बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

अंत में प्रबंधक समिति के प्रधान डॉ. अंशुल सिंगला, उपप्रधान बलदेवराज आहूजा, कोषाध्यक्ष मनीष गोयल व प्राचार्या ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रथम दिन सेक रेस, लेमन रेस और थ्री-लेग रेस समेत अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मीना ने कार्यक्रम का संचालन किया।

यह रहे परिणाम
400 मीटर दौड़ में रीना प्रथम, मुस्कान द्वितीय और मोनिका तृतीय रहीं। मटका दौड़ में सरिती ने पहला, अंजलि ने दूसरा और रुकसाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को मुख्यतिथि व प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें