फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुरुष वर्ग में रेड आर्मी और महिला में हिमाचल ने मारी बाजी

Mon, 17 Nov 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी14 : प्रतियोगित के दौरान खेलते हुए ​खिलड़ी। स्रोत कोच - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। बीबीपुर गांव में आयोजित चौथी ऑल इंडिया हैंडबॉल टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में रेड आर्मी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी जबकि महिला वर्ग में हिमाचल टीम ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिव पंवार रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकुल यादव ने की। तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में प्रदेशभर से करीब 300 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की टीमों ने इसमें अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई।
प्रतियोगिता में रविवार को प्रमुख मुकाबलों में पुरुष वर्ग के फाइनल में रेड आर्मी की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़े संघर्ष में मात दी। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में हिमाचल की टीम ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। खिलाड़ियों और दर्शकों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बीबीपुर का यह टूर्नामेंट एक बार फिर से खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक मंच साबित हुआ। इस अवसर पर रामपाल शाहु, सरपंच सुखबीर, जितेंद्र और सुरजीत मौजूद रहे।

इंसेट
पुरुष वर्ग के परिणाम

पुरुष वर्ग में रेड आर्मी प्रथम, द्वितीय नेवी और तीसरे स्थान पर आरएस क्लब जींद रहा।
महिला वर्ग के परिणाम
महिला वर्ग में हिमाचल ने मारी बाजी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर आरएस क्लब जींद व एसएसबी रही।

16जेएनडी14 : प्रतियोगित के दौरान खेलते हुए खिलड़ी। स्रोत कोच- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें