फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीवर-पानी के 28 लाख के बिलों की रिकवरी बकाया मिली

Sat, 27 Jul 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी36-हुडा कार्यालय में रिकॉर्ड जांचती सीएम फ्लाइंग। संवाद
विज्ञापन
जींद। सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को सफीदों रोड स्थित हुडा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्य शैली जांचने के साथ जब कर्मियों से कार्यालय की जर्जर इमारत को लेकर दुखड़ा सुनाया तो उसे भी सीएम फ्लाइंग ने अपनी रिपोर्ट में मुख्यालय भेज दिया। जांच करने पर 14 कर्मचारी छुट्टी पर पाए गए।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि हुडा में लोगों के कामकाज को लटकाया जा रहा है। सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र, सतपाल, एचसी सुमन देवी के नेतृत्व में हुडा कार्यालय में दस्तक दी। 19 में से छह कर्मी छुट्टी पर मिले। सीवर-पानी शाखा के 42 कर्मियों में से आठ छुट्टी पर मिले। सात कार्यालय में तो 28 कर्मी क्षेत्र में पाए गए। सीवर-पानी बिल की 28 लाख 38 हजार 338 रुपये की रिकवरी बकाया पाई गई। सीएम विंडो की 15 शिकायतों में से 13 ओवर ड्यू पाई गईं। 150 एनओसी के आवेदनों में से 137 का निपटान पाया गया, जबकि 13 आवेदन रिजेक्ट पाए गए। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के दौरान हुडा के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट संतलाल, सीवर-पानी शाखा के जेई अनुज शर्मा मौजूद रहे।

1977 में बनी थी इमारत, फाइलों को दीमक कर रहे चट

अर्बन एस्टेट में जहां पर हुडा का कार्यालय चल रहा है वह इमारत जनस्वास्थ्य विभाग ने 1977 में बनाई थी। 1978 में हुडा के अस्तित्व में आने के बाद इस इमारत को कार्यालय के लिए अलॉट कर दिया गया, जिसका रिकॉर्ड भी इसी इमारत में रखा गया है। यदि कर्मी रिकॉर्ड को रैक में रखते हैं तो इमारत के हालात जर्जर होने के कारण खराब होने का खतरा बना रहता है। अलमारियों में रखा जाता है तो दीमक चट कर जाते हैं। काफी फाइल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई हैं। हुडा कार्यालय की इमारत जर्जर हो चुकी है। छतों से प्लास्टर के टुकड़े टूट कर गिर रहे हैं। बारिश के मौसम में यह खतरा और बढ़ गया है। कार्यालय में गैलरी ही नही कमरों के भी यही हालात बने हुए हैं। दीवारों में सीलन के साथ दरारें भी आ चुकी हैं।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग ने हुडा कार्यालय का निरीक्षण किया था। जो खामियां मिली उनकी रिपोर्ट बनाई गई है। कर्मियों की समस्याओं को सुना गया है। इमारत की हालात अच्छी नहीं है, जिसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेज दी गई है। -रविंद्र सिंह, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग जींद।

26जेएनडी36-हुडा कार्यालय में रिकॉर्ड जांचती सीएम फ्लाइंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें