फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नियमित टीकाकरण के सात सब सेंटरों का जांचा रिकॉर्ड, सफाई के दिए निर्देश

Fri, 19 Apr 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी08: नगूरां सब सेंटर पर रिकार्ड जांच करती नगूरां चिकित्सा प्रभारी डाॅ. दीक्षा यादव। संवा
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां पीएचसी अधिकारी डाॅ. दीक्षा यादव व निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने वीरवार को दिल्लूवाला, नगूरां, चांदपुर, शाहपुर, रायचंदवाला समेत सात सब सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी ने नगूरां सब सेंटर पर रिकॉर्ड की जांच करने के अलावा उससे पूरा करने व सफाई रखने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीक्षा यादव ने इस दौरान कर्मचारियों को समय पर पहुंचने व ड्रेस कोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने नगूरां गांव के सब सेंटर पर गर्भवती व लोगों को 0-5 वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों जैसे काली खांसी, गलघोटू, दिमागी बुखार, टेटनेस, पोलियो, दस्त, खसरा, निमोनिया तथा टीबी आदि की रोकथाम के लिए टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह गर्भवती महिलाएं जिनमें खून की कमी है, को हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़-चना, विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, अनार, आंवला, मौसमी, साबुत अनाज, अंकुरित दालें, पीले फल, ड्राई फ्रूट तथा फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियमयुक्त गोलियों का सेवन करना चाहिए, ताकि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर गलघोटू तथा टेटनेस के टीके लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली औपचारिक सुविधाएं जैसे खून, बीपी, शुगर, आरएच फैक्टर, ब्लड ग्रुप, बुखार, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, बलगम की जांच नगूरां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि स्वास्थ्य विभाग ने जनहित के लिए चलाई योजनाओं का लाभ लेना चाहिए, ताकि जीवन को स्वस्थ बनाया जा सके। इस अवसर पर एएनएम हरिता, राजबाला, सविता, संतोष, सुनीता, नवीन, रीनू शर्मा, ज्योति, सुषमा, कृष्ण रेढू, संजय कुमार, विनोद, कुलदीप सैनी, आशा वर्कर राजेश, रोशनी, रीनू, संतोष, मंजू, धर्मदेई, नीलम, सुनीता मौजूद थी।

18जेएनडी08: नगूरां सब सेंटर पर रिकार्ड जांच करती नगूरां चिकित्सा प्रभारी डाॅ. दीक्षा यादव। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें