फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराकर घर पहुंचा रसीदां का युवक

विज्ञापन
कोरोना को हराकर अपने घर रसीदां पहुंचा युवक। - फोटो : Jind
विज्ञापन
मुंबई से कोरोना संक्रमित होकर अपने गांव रसीदां पहुंचे युवक की रोहतक पीजीआई में इलाज के बाद दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई तो उसे रिलीव कर दिया। वह युवक रविवार शाम को अपने गांव रसीदां पहुंचा और उसे घर में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रसीदां गांव का एक युवक मुंबई में सफाई का काम करता था। वह दस मई को अपने गांव पहुंचा था। अगले दिन उसका कोरोना का सैंपल लिया गया, जिसमें वह संक्रमित पाया गया। 13 मई से उसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा था। इलाज के दौरान उसके वहां दो सैंपल करवाए गए। उसकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद उसे रिलीव कर दिया। युवक ने रविवार शाम अपने घर पहुंचकर माता-पिता का आशीर्वाद लिया। गांव के सरपंच देवेंद्र मंटा ने कहा कि यह युवक रविवार शाम अपने घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें