फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकान के सामने खड़ी रीपर मशीन चोरी

Thu, 28 Aug 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जामनी में एक दुकान के बाहर से अज्ञात लोग रीपर मशीन चोरी कर ले गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जामनी निवासी इंद्र सिंह ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसने जामनी रोड पर दुकान की हुई है। 25 अगस्त रात को वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। दुकान के सामने एक रीपर मशीन खड़ी कर रखी थी। अगले दिन जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के सामने खड़ी रीपर मशीन वहां नहीं थी। उसे आसपास रीपर के बारे में पूछा, लेकिन कहीं भी उसके बारे में पता नहीं चला। इससे उसको करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस ने इस मामले मेंं अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें