फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कच्चे रास्ते में भरा पानी, खेतों में नहीं जा पा रहे किसान

Fri, 05 Jul 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी27: अंडरपास के ट्रीटमेंट प्लांट के से आगे खेतों को जाने वाले रास्ते पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उचाना कलां के अंडरपास के पास स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से बनाया गया गंदे पानी के लिए नाला लीकेज होने के चलते खेतों को जाने वाले कच्चे रास्ते में पानी भर गया है।
विज्ञापन

किसानों को खेतों में आने-जाने से परेशानी हो रही है। इसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग में शिकायत भी किसान कर चुके है।सुरेंद्र, ईश्वर, मंदीप, संदीप, सुनील ने कहा कि दो दिनों से जो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट से अंडरपास के पास से बड़ौदा की तरफ गंदे पानी का नाला बनाया गया है वो लीकेज होने के चलते कच्चे रास्ते में पानी भर गया है। कच्चे रास्ते से जो किसान खेतों में जाते है उनको आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर अवगत भी वो करवा चुके है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। खेतों में गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है या फिर खेत में किसान जा नहीं पाते है। कच्चा रास्ता होने से यहां कीचड़ हो गया है।
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई पुनीत ने बताया कि बारिश होने से जो पानी खेतों में जाता था वो किसान नहीं लेते है ऐसे में पानी स्टोरेज के बाद रास्ते में चला जाता है। रास्ते में पानी होने के चलते जो पुली जाम है उसको खोलने के लिए गाड़ी नहीं जा पा रही है। जल्द पुली को खुलवा दिया जाएगा।

04जेएनडी27: अंडरपास के ट्रीटमेंट प्लांट के से आगे खेतों को जाने वाले रास्ते पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें