फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आयुष्मान कार्डधारकों को उपचार में मिली राहत

Fri, 05 Jul 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी34 :निजी अस्पतालों पर लगे आयुष्मान बोर्ड के बैनर, जहां अब आप्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई
विज्ञापन
जींद। सरकार से जल्द बकाया का भुगतान किए जाने व शिकायतों का निपटान करने का आश्वासन मिलने के बाद वीरवार से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने आयुष्मान व चिरायु कार्ड के तहत ऑपरेशन व अन्य चिकित्सा सुविधाओं को फिर से शुरू कर दिया है। तीन दिन से ऑपरेशन न होने के चलते कार्डधारकों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में तीन दिन में 250 से अधिक ऑपरेशन पेंडिंग हो गए थे। कार्डधारक कभी नागरिक अस्पताल तो कभी निजी अस्पताल के चक्कर काट रहे थे। नागरिक अस्पताल में लंबी प्रक्रिया व निजी अस्पताल में ऑपरेशन का मोटा खर्च इनके बस से बाहर था। ऐसे में ये लोग आईएमए के निर्णय को वापस लेने का इंतजार कर रहे थे। अब वीरवार से आईएमए ने ऑपरेशन व अन्य स्वास्थ्य संबंधित उपचार प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे कार्डधारकों को राहत मिली है।
आईएमए ने स्पष्ट किया कि 15 जुलाई तक सरकार ने पेमेंट का समय दिया है। अगर 15 जुलाई तक उनका बकाया भुगतान कर दिया जाता है तो ठीक है, नहीं तो उन्हें और सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिले में आयुष्मान पैनल पर कुल 16 निजी अस्पताल हैं। इसके अलावा 11 सरकारी अस्पताल हैं। जिले में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान व चिरायु कार्ड बने हुए हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों ने करोड़ों रुपये का बकाया सरकार की तरफ होने के चलते गत एक जुलाई से ऑपरेशन के लिए अपने हाथ खड़े कर दिए थे। ऐसे में आयुष्मान व चिरायु कार्ड धारकों के समक्ष भारी समस्या खड़ी हो गई थी। आ

04जेएनडी34 :निजी अस्पतालों पर लगे आयुष्मान बोर्ड के बैनर, जहां अब आप्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें