13जेएनडी06: नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सदस्य। संगठन
- फोटो : samvad
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल दो में परिमंडल जींद की कौशल रोजगार और नियमित क्लेरिकल कर्मचारियों की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रवि बैनीवाल को प्रधान नियुक्त किया गया।
इस बैठक का आयोजन कर्मचारी सत्यवान कौशिक की अध्यक्षता में हुआ। अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों से बातचीत करके सर्वसम्मति से चुनाव कराने का सुझाव दिया। इसमें प्रधान समेत अन्य कार्य कारिणी का भी गठन किया गया। धर्मवीर गोयत का जिला सचिव, मनदीप को कैशियर, सत्यवान कौशिक को चेयरमैन नीरज कुमार को जिला सलाहकार, उर्मिला देवी को जिला उपप्रधान, दिनेश कुमार को सह-सचिव, राजीव बूरा को जिला प्रेस-सचिव, संजीव सैनी को जिला ऑडिटर, मनोज रेढू को सह कैशियर चुना गया है। इस मौके पर पब्लिक हेल्थ क्लेरिकल एसोसिएशन की तरफ से राज्य प्रधान जयवीर मलिक, मुख्य संरक्षक विनोद कुमार, मुख्य सलाहकार राजपाल मौजूद रहे।