फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दशहरे पर जिला में 150 स्थानों पर रावण दहन, शहर में होंगे ड्रोन शो

विज्ञापन
27-पुराना आईटीआई मैदान पर लगाए गए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को जिला में 150 से अधिक स्थानों पर रावण के छोटे-बड़े पुतलों का दहन किया जाएगा। अनेक स्थानों पर सोमवार को पुतले लगाए गए। पुरानी आईटीआई मैदान में रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में 300 ड्रोन आसमान में रामायण से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की आकृतियां उकेरेंगे। यहां 200 फुट के रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।
विज्ञापन


रावण का पुतला 70 फीट ऊंचा होगा। यह गर्दन घुमाने के साथ आंखों से आग के शोले बरसाता नजर आएगा। कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले 65-65 फीट के बनाए गए हैं। कमेटी के प्रधान सुभाष तायल ने बताया कि तीनों पुतले लगाए जा चुके हैं। उनकी सुरक्षा के लिए 10 गार्ड तैनात किए गए हैं। कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने जानकारी दी कि दशहरा महोत्सव का शुभारंभ शाम पांच बजे होगा। इस दौरान करीब एक घंटे तक भव्य आतिशबाजी की जाएगी। रात आठ बजे मुंबई से आने वाले फिल्मी कलाकार रंगारंग धार्मिक प्रस्तुतियां देंगे। जादूगर की विशेष प्रस्तुति भी दर्शकों का मनोरंजन करेगी। रविवार को हुए ड्रोन शो से अलग यह विशेष प्रस्तुति श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा रही है। इससे पहले सोमवार को रामलीला महोत्सव के दसवें दिन कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, रावण-मंदोदरी संवाद, सुलोचना-राम संवाद और अहिरावण वध का कलाकारों ने प्रभावशाली मंचन किया।

मंचन देखने के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु :

शहर में रामलीला का मंचन देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। पुरानी आईटीआई रामलीला के अलावा पुराना शुगर मिल में भी दशहरा उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। नेक कुकारो वाली रामलीला, पुरानी अनाज मंडी, पटेल गर और पंजाबी रामलीला में भी मंचन किया जा रहा है। इन स्थानों पर भी विजयदशमी के लिए विशेष आयोजन होंगे और रावण के पुतलों का दहन होगा।
विज्ञापन


जिला के चांदी गांव की सरपंच संतोष धनखड़ ने बताया कि दशहरा पर यहां रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इससे पहले 10 दिन तक रामलीला का आयोजन किया जाता है। गांव के ही युवा इसमें रामलीला के अलग-अलग किरदार निभाते हैं। गांव में 70 साल से भी अधिक समय से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

लाखन माजरा में भी दशहरा मनाया जाता है।

सरपंच ऊषा देवी ने बताया कि लाखन माजरा में दो स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। दशहरा पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है। दशहरा पर श्रीराम की सेना के रूप में गांव युवा व बालक फेरी लगाते हैं और स्टेडियम में रावण के पुतले का दहन करते हैं।

बैंसी गांव में भगवान की लीला के विभिन्न स्वरूपों को जन-जन के हृदयों में विराजित करने के लिए रामलीला का मंचन हो रहा है। रामलीला के मंचन के माध्यम से सनातन परंपरा का निर्वहन की निरंतरता यहां वर्षों से बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें