फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में गड़बड़ी मिलने पर तीन डिपो का राशन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जिले में राशन वितरण में गड़बड़ी करने वाले तीन राशन डिपोधारकों की सप्लाई रद्द कर दी है। विभाग को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत मिली थी थी डिपो होल्डरों द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी की गई है। शिकायतों के आधार पर विभाग ने सात डिपोधारकों को कारण बताओ नोटिस भी भेजा है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि नरवाना में खरल गांव के डिपोधारक लहणा सिंह व रमेश की सप्लाई रद्द करने के साथ बकाया राशन नहीं देने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए संबंधित निरीक्षक को आदेश दिए हैं। उन्होेंने बताया कि उपभोक्ताओं के साथ राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर भविष्य में भी किसी राशन डिपोधारक के खिलाफ राशन वितरण में गड़बड़ी या उपभोक्ताओं को परेशान करने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि राशन वितरण में ही अनियमितता पाए जाने पर गांव लिजवाना खुर्द के डिपोधारक सुभाष चंद्र, बिशनपुरा के डिपोधारक प्रदीप कुमार, खातला के डिपोधारक अमित, लोहचब के डिपोधारक अमरदीन व रामफल, बसीनी के डिपोधारक बलवान व टोडीखेड़ी के डिपोधारक गोबिंद को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। सुरेंद्र सैनी ने बताया कि अगर इन डिपोधारकों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले तो इनके डिपो को भी रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें