फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Sat, 11 May 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एक कॉलोनी की रहने वाली युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जींद शहर के शर्मा नगर निवासी विशाल से उसकी डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। विशाल ने उसे शादी का झांसा देकर उसे जींद बस अड्डे पर ले गया और उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। बाद में वह शादी से मुकर गया। महिला थाना प्रभारी मुकेश देवी ने बताया कि युवती की शिकायत पर विशाल के खिलाफ दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, अपहरण करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें