10जेएनडी13-पुलिस गिरफ्त में मोबाइल फोन छीनने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवपुरी कॉलोनी निवासी तुषार के रूप में हुई है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुशील ने 1 जनवरी 2024 को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 31 दिसंबर की शाम को बाइक पर सवार होकर सफीदों गेट स्थित अपने घर आ रहा था। जब वह राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने पहुंचा तो दो युवक स्कूटी पर पीछे से आए और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने सुशील की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मोबाइल फोन छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। सीआईए स्टाफ की टीम के उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल से मदद लेकर आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर लिया है।
10जेएनडी13-पुलिस गिरफ्त में मोबाइल फोन छीनने का आरोपी। स्रोत पुलिस