जींद। डरा-धमकाकर कर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सदर थाना सफीदों के एक गांव की रहने वाली महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले जींद शहर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी युवक अनूप के साथ उसकी जान-पहचान मोबाइल फोन पर कॉल के माध्यम से हुई थी।
इसके बाद एक दिन आरोपी ने उसे जींद बुलाया और गोहाना रोड स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। फिर से उसी होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। वह उसका करीब डेढ़ साल से यौन शोषण कर रहा है। शनिवार को भी उसने एसपी कार्यालय के पास उसके साथ मारपीट की एएसआई उषा रानी ने बताया कि अनूप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवादष