संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हांसी थाना क्षेत्र की महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने एक महिला व पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को हिसार महिला थाना में ट्रांसफर किया है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में हांसी थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके साथ वर्ष 2021 में आदर्श कालोनी निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। इसमें उसका सहयोग एक महिला ने भी किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद वह जींद की एक कालोनी में रहने लगी। यहां पर भी आरोपी ने उसको व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण व दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।