जींद। एक वकील की स्कूटी के आगे स्कूटी अड़ाकर दो युवक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुशील शर्मा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जिला कोर्ट में वकालत करता है। 31 दिसंबर की शाम को वह स्कूटी पर सवार होकर गोहाना रोड से अपने घर जा रहा था। जब वह महिला महाविद्यालय के सामने पहुंचा तो दो युवकों ने उसकी स्कूटी के आगे स्कूटी अड़ा दी और उसके साथ हाथापाई कर मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद वह दोनों स्कूटी पर फरार हो गए। जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ छीना झपटी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।