फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

Sat, 02 Mar 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर थाना नरवाना के एक मकान में घुसकर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन लड़की की तबीयत बिगड़ी तो उसने परिजनों को बताया। शहर थाना पुलिस ने बाबूराम वाली गली निवासी मानव के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने सहित अन्य धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी की रात को उनका परिवार खाना खाकर सो गया। रात लगभग 1 बजे बाबूराम वाली गली निवासी मानव ने उनके मकान में घुसकर सो रही उनकी 13 वर्षीय बेटी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन सुबह उठे तो उनकी बेटी की तबीयत खराब थी। जब उन्होंने उससे पूछा तो उसने बताया कि रात को मानव ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी निर्मला देवी ने बताया कि मानव के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें