नाबालिग को शादी के झांसे में लेकर अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है कि एक अगस्त को उसके गांव का जसवीर उसे शादी करने का झांसा देकर उसका अपहरण करके बाइक पर कैथल ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।