फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता ने लगाया पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। थाना क्षेत्र की एक लड़की ने एक युवक पर जबरदस्ती अश्लील विडियो बनाकर सभी को दिखाने, भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर एक साल तक रेप करने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत देने के बावजूद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि वह खेत में काम कर रही थी, जमीन मालिक वहां आया ओर जबरदस्ती खेत में बने कमरे में ले गया और वहां रेप किया। उससे कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। जिसको लेकर वह डरती कुछ दिनों पहले अपने भाईयों, बहनों को लेकर उचाना में किराये के मकान में रहने लगी। गांव के युवक ने कहा कि अगर वह उसकी छोटी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनवा दे नहीं तो अश्लील वीडियो, फोटो गांव में सबको दिखा देंगे। युवक ने कहा कि उसका साला जींद पुलिस में है ऐसे में पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़िता ने कहा कि वह पांच दिनों से पुलिस थाना के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थाना प्रभारी पर रुपये लेकर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह अपने परिवार के साथ पुलिस थाना के बाहर अनशन शुरू कर देगी।
विज्ञापन


 युवती की शिकायत आई थी और उसे महिला थाने को भेज दिया है। अब इस मामले में महिला थाना पुलिस  कार्रवाई कर रही है।
-  सूरजभान, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें