फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटॉक पर दोस्ती कर युवती बुलाया मिलने, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती से उत्तरप्रदेश के एक युवक ने टिकटॉक पर दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। महिला पुलिस ने इस मामले में यूपी के एक युवक और उसके तीन रिश्तेदारों के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने, एमपीटी किट देकर गर्भपात कराने तथा जातिसूचक गाली देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव ननहेड़ा निवासी शुभम के साथ टिकटॉक पर उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपी ने खुद को आर्मी का जवान बताया था। उसके बाद दोनों की मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी। इसके बाद युवक शुभम ने युवती को शादी का झांसा दिया। सात जुलाई को युवती राजकीय कॉलेज जींद के सामने बुलाया। कॉलेज के बाहर शुभम, उसका दोस्त दीपक, शुभम का जीजा, शुभम का अंकल गुड्डू मिले, जिन्होंने उसको कार में बैठा लिया और उसको कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेसुध हो गई। आरोपी उसे कार से पानीपत ले गए, जहां शुभम ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शुभम के दोस्त दीपक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। विरोध किया तो शुभम के अंकल ने उसको जातिसूचक गाली दी। उसके बाद वह घर आ गई। बाद में पता चला कि वह गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक का जीजा उनके घर आकर एमपीटी किट दे गया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। फिर जब आरोपी युवक से संपर्क किया तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया और उसको धमकी दी। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि उत्तरप्रदेश के गांव ननहेड़ा निवासी शुभम, उसके दोस्त दीपक, शुभम के जीजा और शुभम के अंकल गुड्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें