फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुष्कर्म के आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया

Tue, 05 Nov 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी रोहित उर्फ गोलू को सदर थाना नरवाना पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना नरवाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी पशुओं को पानी पिलाने के लिए तालाब पर गई हुई थी। इस दौरान गांव के ही रोहित उर्फ गोलू, सागर व सतबीर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। रोहित उर्फ गोलू ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में सदर थाना नरवाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। एसआई निर्मला ने बताया कि रोहित उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें