फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार का अपहरण कर पुलिसकर्मी ने मांगी एक लाख की रंगदारी

विज्ञापन
गांव टिटोखेड़ी के एक दुकानदार का पानीपत पुलिस के एक पुलिस कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया । - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव टिटोखेड़ी के एक दुकानदार का पानीपत पुलिस के एक पुलिस कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया और नशीले पदार्थों के मामले में फंसाने की धमकी देकर परिवार के लोगों से फोन पर एक लाख रुपये की मांग की है। फोन आने के बाद व्यापारी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस हरकत में आई और गांव बहादुरगढ़ के खेतों से व्यक्ति को बरामद कर लिया। इसके बाद पानीपत एसपी ने पुलिसकर्मी संदीप को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पानीपत पुलिस के सिपाही को काबू कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ अपहरण करके रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव टिटोखेड़ी निवासी रोहताश ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता सुल्तान सिंह बृहस्पतिवार सुबह दुकान का सामान लेने के लिए सफीदों निकले थे। थोड़ी ही देर के बाद उसके पिता के फोन से उसके पास कॉल आई। इस दौरान कहा कि उसके पिता को उन्होंने उठा लिया है, अगर उसे छुड़वाना है तो एक लाख रुपये देने होंगे। उसको उठाने वाले लोग सीआइए की टीम के सदस्य बता रहे हैं। जल्द से जल्द पैसे लेकर गांव बहादुरगढ़ के खेतों में पहुंच जाए। इसके बाद परिवार के लोगों में अपहरण की सूचना पाकर हड़कंप मच गया और परिवार के लोग एक लाख रुपये की व्यवस्था करने में जुट गए, लेकिन पैसे की व्यवस्था ना होने पर परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पुलिस बहादुरगढ़ गांव के खेतों में पहुंच गई। इस दौरान सुल्तान को पकड़ने वाले दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने मौके से काबू कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी इसराना थाने की सिक्योरिटी ब्रांच में तैनात संदीप है। जो फर्जी तरीके से सीआईए टीम का सदस्य बनकर सुल्तान का अपहरण किया है और परिवार के लोगों से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने रोहताश की शिकायत पर पुलिस कर्मी संदीप को नामजद करके दो अन्य के खिलाफ अपहरण व रंगदारी मांगने का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

टिटोखेड़ी के सुल्तान को नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगने पर एक पुलिस कर्मी सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार हुए दो लोगों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-  शशांक आनंद, एसएसपी जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें