04जेएनडी25-हिंदू कन्या महाविद्यालय में विजेता छात्राएं अपने स्टाफ के साथ। स्रोत संस्थान
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में संगीत वादन विभाग की तरफ से वीरवार को हुई पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रानी, द्वितीय नैंसी और तृतीय संजना रहीं। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने सितार का चित्र व सितार के अंगों विषय पर अपने विचार पीपीटी के माध्यम से व्यक्त किए। प्राचार्या ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाने का उद्देश्य छात्राओं में संगीत के प्रति रुचि और ज्ञान को बढ़ावा देना है जो की एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन दिया। आरती सैनी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्राओं को अपनी संस्कृति विरासत से जुड़ने और संगीत के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। इस अवसर पर संगीत विभाग से तबला प्लेयर रमन कुमारी और कुमारी सुरभि मौजूद रहीं।