04जेएनडी26: कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ी आशा अध्यापकों के मध्य में बैठकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी ग
जींद। राजकीय महाविद्यालय की छात्रा आशा ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता एक से चार दिसंबर तक जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित हुई। महाविद्यालय पहुंचने पर आशा का स्वागत किया गया।
प्राचार्य सत्यवान मलिक ने आशा को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान के विद्यार्थी शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके कौशल विकास के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उप-प्राचार्य व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष रणधीर खटकड़ ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर खेल क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है। आशा का यह प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर डॉ. सतीश मलिक, डॉ. लाभ सिंह और डॉ. कृष्ण श्योकंद ने भी छात्रा को शुभकामनाएं दी।