29जेएनडी04-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहौला में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेते
अलेवा। खेल दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहौला में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 8 में रानी लक्ष्मीबाई सदन और 9 से 10 में कल्पना चावला सदन ने प्रथम और सुभाष चंद्र बोस सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 11 से 12 की छात्राओं में सुभाष चंद्र बोस ने प्रथम व रानी लक्ष्मीबाई सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य अनिल कुमार व शारीरिक शिक्षक सोमनाथ ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के अनुशासन, देशभक्ति की भावना और उनके समर्पण के बारे में अवगत कराया और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सुरेश, सतीश, रोशन लाल, नरेंद्र, सरोज, पूनम, जगदीप, श्याम सुंदर और सत्य प्रकाश शास्त्री भी मौजूद रहे।