फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रणधीर मताना को मिला जल सेवक अवॉर्ड

विज्ञापन
22जेएनडी10-जन स्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार को सम्मानित करते हुए संगठन के सदस्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत रणधीर मताना को जल सेवक अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन ने विश्व जल दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित कर संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने उन्हें अवॉर्ड, प्रशंसा पत्र और शॉल भेंट किया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने डॉ. रणधीर मताना को सम्मानित करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए उनके प्रयास सराहनीय है। दूसरे लोगों को भी इनसे प्रेरणा लेकर जल संरक्षण में अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह खटकड़, सुरेश चौहान, सत्यनारायण गोयत, सुशीला धनखड़, सावर गर्ग और सोनू गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें