फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रणदीप सुरजेवाला का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया

विज्ञापन
03जेएनडी16: गोशाला में चारा डालते हुए समाजसेवी। स्रोत कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरवाना। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का जन्मदिन बुधवार को नरवाना में समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौसेवा, भंडारे, जलजीरा व ठंडे पानी की छबील, गन्ने के जूस वितरण और अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर जन्मदिन को जनसेवा दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

सुबह सुरजेवाला परिवार की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सांसद की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इसके बाद आदित्य सुरजेवाला, बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूप सुरजेवाला, मंजीत सिंह सुरजेवाला और अन्य कार्यकर्ता गोशाला पहुंचे और गायों को चारा और गुड़ खिलाया।
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि नरवाना की जनता का रणदीप सुरजेवाला के प्रति विशेष स्नेह है और हर वर्ष उनका जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाता है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सतबीर दबलैन ने साथियों के साथ नागरिक अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन

वहीं अग्रवाल जन जागरण मंच की ओर से हुडा ग्राउंड स्थित त्रिवेणी चौक पर जलजीरा और ठंडे पानी की छबील लगाई गई। कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश सिंगला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व नगर परिषद प्रधान भारतभूषण गर्ग, सुशील कौशिक और साथियों ने भगत सिंह चौक पर भंडारे का आयोजन किया। पूर्व वाइस चेयरमैन राजू प्रजापत ने पटेल नगर में गन्ने के जूस की छबील लगाकर राहगीरों को राहत पहुंचाई।
कार्यक्रमों में जयदेव बंसल, आशुतोष शर्मा, जियालाल गोयल, रोहताश सिंगला, कर्मवीर सैनी, डॉ. शमशेर नैन, अरुण नैन, प्रवीण शर्मा, देवेंद्र सिंह मंटा, अजमेर सरपंच धनौरी, दीपक सिंगला, कृष्ण गर्ग और संजीव धमतान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें