फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में दिल्ली के रणबीर सचदेवा प्रथम

विज्ञापन
14 एमडीयू के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल (यूसीएस) के तत्वावधान में सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतिय
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल में संचालित सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर-17 में डीएवी पब्लिक स्कूल श्रेष्ठा विहार दिल्ली के रणबीर सचदेवा ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

एयरफोर्स स्कूल हेब्बल के साइएश किनी ने द्वितीय व जिजस सैकर्ड हर्ट स्कूल, लुधियाना के ओजस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में लखनऊ पब्लिक स्कूल के शिवेंद्र यादव ने प्रथम, बैंगलोर इंटरनेशनल हाई स्कूल के चेतन नागराज गन्नपा ने द्वितीय व आंध्र ईडीएन सोसाइटी के हर्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-11 में लिटिल एंजल स्कूल, पीलीभीत के दक्ष पांडे ने प्रथम, एफएआईपीएस के अभिमन्यु ने द्वितीय व विबग्योर हाई के ईशान पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डॉ. नसीब सिंह गिल व महंत राजेंद्र दास, जटैला धाम, दूबलधन माजरा ने विजेताओं को मेडल पहनाए। इस अवसर पर प्रो. सुनीता सैनी, मनोज हुड्डा, विवेक कौशल, जगदीप सिंह, सुरेश देसवाल, केएस राठी व डाॅ. अंजू मौजूद रही।


400 मीटर इंडिविजुअल मेडले में धूपलीपूडी वशिष्ट प्रथम
मनोज हुड्डा ने बताया कि चार गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में अंडर-19 वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल नार्थ के अभिनव विजिकुमार, सृजन नाथ, अैध याशिर व शाह ने प्रथम, चैट्टीनाद विद्याश्रम, चेन्नई के अद्वैत, धर्शन आर, अबुबैकर, निखिलेश व विद्युत दक्ष ने द्वितीय, गीतांजलि ऑल इंडिया स्कूल तमिलनाडु के मोनीथ पीजी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले अंडर-19 वर्ग में द ग्लोबल एज स्कूल, तमिलनाडु के धूपलीपूडी वशिष्ट ने प्रथम, डीपीएस नार्थ के सोहम मोंडल ने द्वितीय व डीपीएस वसंत कुंज के वंश सुहाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में जैन हेरीटज स्कूल, केंपापुरा के शरण एस ने प्रथम, नेशनल पब्लिक स्कूल उत्तराहाल्ली के द्रुपद रामाकृष्णा ने दूसरा व बाल भारती पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर दिल्ली के युवराज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

14 एमडीयू के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल (यूसीएस) के तत्वावधान में सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतिय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें