उचाना। कार्यालय में पटवार संघ एवं कानूनगो एसोसिएशन की बैठक में बुधवार को पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई।रामबिलास कानूनगो को प्रधान चुना गया। कृष्ण कानूनगो को वरिष्ठ उप प्रधान, सत्यवान पटवारी को सचिव, नरेश पटवारी को कोषाध्यक्ष, अमन पटवारी को उप्रधान मनोनित किया। रामबिलास ने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको निष्ठा से निभाने का काम करेंगे। निरंतर एसोसिएशन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे। संवाद