फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: किसान का दर्द बांटने आज जाजवान जाएंगे राकेश टिकैत, बारिश से फसल खराब होने पर किसान ने किया था फोन

Tue, 28 Mar 2023 01:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के जींद में पिछले सप्ताह जिले में बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को गांव जाजवान पहुंचेंगे।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव जाजवान निवासी किसान राजेश ने 23 मार्च को राकेश टिकैत को फोन करके अपनी फसल खराब होने का दर्द सुनाया था, जिसमें रोते हुए राजेश ने कहा था कि ताऊ नाश हो गया, ओले पड़ गए, फसल बर्बाद हो गई। अब राकेश टिकैत मंगलवार को राजेश के पास आएंगे तथा उसकी खराब हुई फसल का जायजा लेने के लिए खेत में भी जाएंगे। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर उसका दर्द साझा किया था।

विज्ञापन


भाकियू के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल ने बताया कि राकेश टिकैत मंगलवार को जाजवान गांव में किसान राजेश के घर आएंगे तथा इसके बाद खेतों में भी जाएंगे। जाजवान गांव से राकेश टिकैत राजपुरा भैण गांव में भी किसानों के साथ बैठक करेंगे।

राजपुरा भैण गांव में भी ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ था। इस गांव का दौरा भी राकेश टिकैत करेंगे। इसके बाद जींद में किसानों के साथ एक बैठक करके मुआवजे की मांग को लेकर किसान रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें