फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जींद ब्लॉक अध्यक्ष बने राकेश शर्मा

विज्ञापन
13जेएनडी14: राकेश शर्मा।
विज्ञापन
जींद। कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जींद ब्लॉक अध्यक्ष पद पर चंद्रलोक कॉलोनी निवासी राकेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद राकेश शर्मा ने सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, संगठन के प्रदेशाध्यक्ष फोमलाल फिरोजपुर, प्रभारी उर्मिला देवी, जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिहाग और संगठन के अध्यक्ष बिजेंद्र ढाठरथ का आभार जताया।
विज्ञापन

राकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। संगठन को ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने के साथ कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों से सीधा संवाद कायम कर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें संगठन के माध्यम से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी जनविरोधी नीतियों से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और सरकार की नीतियों की वास्तविक स्थिति लोगों के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें