फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: बार एसोसिएशन का राकेश मलिक के सिर सजा ताज, 24 वोटों से जीते, आशीष देशवाल उपप्रधान

Fri, 15 Dec 2023 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में जिला बार एसोसिएशन चुनाव में आशीष देशवाल उपप्रधान बने हैं। विनोद श्योकंद सचिव व दीपक सैनी सह-सचिव चुने गए हैं। शांतिपूर्वक मतदान हुआ है। जीत के बाद मालाओं से सभी वकीलों ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
उपप्रधान चुने गए आशीष देशवाल काे अपने कंधों पर उठाए साथी वकील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में पिछले कई दिनों से बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां राकेश मलिक के प्रधान चुने जाने के साथ ही शांत हो गई। राकेश मलिक 24 वोटों से प्रधान, आशीष देशवाल 235 वोटों से उपप्रधान, विनोद श्योकंद 440 वोटों से सचिव व दीपक सैनी 218 वोटों के अंतर से सह-सचिव चुने गए।

विज्ञापन


सुबह 8:30 बजे मतदान शुरू हुआ था और 4 बजे तक वोट डाले गए। कुल 1141 वकीलों में से प्रधान के लिए 982 वकीलों ने मतदान किया जबकि अन्य पदों के लिए 981 वकीलों ने मतदान किया। जीत के बाद राकेश मलिक व अन्य पदाधिकारियों का सभी वकीलों ने स्वागत किया।
 

पांच बजे मतों की गिनती का कार्य शुरू हुआ। रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र सिंह लाठर ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि राकेश मलिक को 501 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विकास लोहान को 477 वोट मिले। 982 में से चार वोट रद हो गए। राकेश मलिक 24 वोटों से विजेता घोषित किए गए। उपप्रधान पद के लिए 981 वकीलों ने मतदान किया।

इनमें से छह मत रद हो गए। संदीप चौहान को 370 तथा आशीष देशवाल को 605 वोट मिले। आशीष देशवाल 235 मतों के अंतर से जीत गए। सचिव पद के लिए 981 वकीलों ने मतदान किया। इनमें से चार वोट रद हो गए। विनोद श्योकंद को 656, पूनम रंगा को 216 तथा देशराज सरोहा को 105 वोट मिले।

 

विनोद श्योकंद सबसे अधिक 440 वोटाें से चुनाव जीत गए। सह-सचिव पद के लिए 981 वकीलों ने मतदान किया। इनमें से सात वोट रद हो गए। दीपक सैनी को 596 तथा विजय नेहरा को 378 वोट मिले। दीपक सैनी 218 वोटों से विजयी घोषित किए गए।

विज्ञापन


सभी वकीलों का पूरा सहयोग मिला है। सभी वकीलों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करवाए जाएंगे। पहले चल रहे कार्यों को पूर्ण करवाया जाएगा। सभी वकीलों को साथ लेकर काम करेंगे। -राकेश मलिक, नवनिर्वाचित प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें