25 जेएनडी13: कंडेला गांव में स्वर्गीय राजेश शर्मा की मूर्ति का अनावरण करते हुए किसान संगठनों के
जींद। कंडेला गांव में रविवार को स्वर्गीय राजेश शर्मा की मूर्ति का अनावरण किया गया। राजेश शर्मा की वर्ष 2002 में कंडेला कांड के दौरान मृत्यु हो गई थी। उस समय राजेश मात्र नौवीं कक्षा के छात्र थे और इस घटना में सबसे कम उम्र के शहीद थे।
कंडेला गांव और विभिन्न किसान संगठनों ने मिलकर इस मूर्ति की स्थापना की है। मूर्ति अनावरण समारोह में हरियाणाभर से सैकड़ों किसान शामिल हुए। जो इस अवसर पर राजेश शर्मा के बलिदान को याद करने के लिए एकत्र हुए।
वर्ष 2002 में किसानों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की सरकार के खिलाफ बिजली बिलों और बिजली कटौती के मुद्दे पर आंदोलन किया था। भारतीय किसान यूनियन भाकियू के नेतृत्व में चले इस प्रदर्शन में बिजली बिल माफी के वादे को लागू न करने और बिजली आपूर्ति बाधित करने के विरोध में किसानों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया था।
यह मूर्ति स्थापना न केवल राजेश शर्मा के बलिदान को श्रद्धांजलि है, बल्कि किसानों के संघर्ष और उनके अधिकारों की लड़ाई का भी प्रतीक है।
इस मौके पर बलबीर सिंह गुरुसर किसान सभा राज्य प्रधान, नफे सिंह ईगराह, रामफल कंडेला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, कुलदीप उर्फ पप्पु रेढू शाहपुर, जोगेंद्र नैन राज्य प्रधान भाकियू घासीराम नैन गुट, छज्जू राम कंडेला राज्य प्रेस प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन, गुरविंदर सिंह प्रधान माजरा खाप, ओमप्रकाश कंडेला कंडेला खाप प्रधान व विकास सींसर मौजूद रहे।