फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फसल खरीद और डीएपी की मांग उठाई

विज्ञापन
फोटो 06जेएनडी05-स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए यूनियन पद
विज्ञापन
जींद। भारतीय किसान यूनियन की ओर से शिव कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में दिवंगत महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती किसान जागृति दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष बिंद्र नंबरदार के नेतृत्व में किसानों ने डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। बिंद्र नंबरदार ने कहा कि अनाज मंडियों में बाजरे और धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर तुरंत शुरू करवाकर किसानों की फसल का समय पर तोल कराया जाए। रबी फसलों की बोआई को देखते हुए किसानों को जल्द डीएपी खाद उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने गांवों में घरेलू बिजली आपूर्ति का समय शाम छह बजे से सुबह सात बजे तक करने की मांग भी रखी। इस मौके पर प्रकाश लोहान, नरेश रेढू, जयबीर, प्रदीप, नवदीप और राजेंद्र पहलवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें