6 सफीदों 4जली हुई ट्राली से पराली को नीचे गिराते हुए मजदूर। संवाद
सफीदों। गांव खेड़ा खेमावती के खेतों में मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। आग ने ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव खेड़ा खेमावती निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह पराली खरीदने और बेचने का काम करता है। उसने गांव से पराली खरीदकर मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरवाई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चलते समय ट्रैक्टर से चिंगारी निकली और पराली में आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर दूसरे ट्रैक्टर की सहायता से ट्रैक्टर को जलती ट्रॉली से दूर किया गया। ट्रॉली पूरी तरह जलकर राख हो गई। संजय के अनुसार हादसे में करीब सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद