फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घरों में फाॅगिंग करने की मांग उठाई

विज्ञापन
25जेएनडी20: वार्ड में फोगिंग की मांग करते वार्ड निवासी।  संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे में मच्छरों के कारण बीमारियां फैल रही हैं। कस्बे के सभी वार्डों में मच्छरों की भरमार है। मच्छरों के कारण लोग बीमार हो रहे हैं कोई घर ऐसा नहीं है जिसमें कोई न कोई बुखार से पीड़ित ना हो। चाहे प्राइवेट अस्पताल हो या सरकारी अस्पताल हो हर एक जगह बुखार से पीड़ित लोगों की लाइन लगी हुई है। लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ के पार्षद सुभाष पांचाल व कालोनी निवासी ईश्वर ठाकूर, सुलतान जांगड़ा, पूनम ने कहा कि सभी वार्ड में नालियों की सफाई करके मच्छर मार दवाई का छिड़काव किया जाए। घरों में फाॅगिंग की जाए। इससे बीमारियों से छुटकारा मिल सके। कस्बे के लोगों ने इसकी शिकायत नपा प्रशासन को भी लेकिन कोई भी समाधान नही हो पाया है। प्रशासन के रवैये को लेकर लोगों में रोष पनप रहा है। वार्ड के लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द फॉगिंग करवाई जाए ताकि उन्हें हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें