21जेएनडी20-फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक करते एसडीएम मनीष फोगाट।
सफीदों। एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने सोमवार को कई गांव में फ्लैग मार्च कर पराली जलाने से जमीन और वातावरण को होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जागरूक किया। फ्लैग मार्च में कृषि विभाग से डॉ. जितेंद्र कुमार सरोहा, मंजीत कुमार बीटीएम, कृषि सुपरवाइजर अंकित लांबा शामिल हुए।
एसडीएम ने सोमवार को उपमंडल के मुआना गांव से फ्लैग मार्च शुरू किया। इसके बाद उन्होंने सिंघाना, रोहड, मलिकपुर, धर्मगढ़, जयपुर तथा छापर समेत लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों में जाकर किसानों का आह्वान किया कि वे सरकार की क्रियांवित फसल अवशेष प्रबंधन योजना का पूरा लाभ उठाएं। किसान कृषि यंत्रों से पराली को मिट्टी में मिलाकर भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ा सकते हैं या स्ट्रा बेलर मशीन से पराली की गांठ बनाकर सरकार की ओर से दी जा रही एक हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं।
21जेएनडी20-फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक करते एसडीएम मनीष फोगाट।